पैसे बचाने के सरल व प्रभावी टिप्स
पैसे बचाने के सरल व प्रभावी टिप्स
हम इस लेख के जरिये से पैसा बचाने के आसान व सरल टिप्स के बारे में बताने जा रहा है। आज के समय मे
चाहे एक सिंगल व्यक्ति हो या एक परिवार का मुखिया या फिर इस संसार में कोई भी व्यक्ति अपने आने वाले भविष्य को सुनिश्चित करना बहुत ही जरूरी है जैसे - जीवन में जीवित रहने के लिए व्यक्ति को भोजन की जरूरत होती है वैसे ही व्यक्ति को भविष्य में आने वाली जरूरतो की पूरा करने का लिए पैसे बचना जरूरी है
बचत आपके दिवालियापन के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव है। जो आपको अतिरिक्त कमाई करने में मदद करेगा। जैसे की किसी ने अंदाज़ा भी नहीं लगाया था की कोरोना जैसी भयंकर महमारी ने सभी की आर्थिक हालत खराब कर दी थी परन्तु जिसने भविस्य के लिये पैसे बचत कर रखे थे उसको बुरे समय का सामना नहीं करना पड़ा
लेकिन यह सब मूल बातें बचत में निहित है - आप जो कमाते हैं उससे कम खर्च करते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए और अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए कुछ पर्याप्त रखते हैं।
तो चलिये आपको बताते है बचत के आसान टिप्स के बारे में ।
1. पहला निवेश करे बाद में खर्चा करे :- बचत करने का पहला नियम यही है की पहले अपने निवेश के लिया कुछ राशि निकाल ले बाद मे अपने खर्च को पूरा करे। यह आप
महीने का नियम बना लीजिये।
2. एक उचित महीने का बजट बनाकर चले :- एक बजट बनाने से आशय है की हमें किस चीज पर कितना खर्चा करना है कम करना है या अधिक् करना है उन सभी बातो का मंथन करने से होता है तभी हम एक सही रणनीति बना कर व्यर्थ के खर्च से बच सकते है
3. अपने खर्चो का प्रतिदिन रिकॉर्ड रखें:-
पैसे बचाने का पहला तरीका है कि सबसे पहले यह पता कीजिए कि आप कितना खर्च करते हैं। छोटे से बड़े हर खर्च को ट्रैक कीजिए। चाहे फिर वो न्यूज पेपर का बिल हो या स्नैक्स को खरीदने में खर्च हुआ 10 रुपए हो या चाहे कोई भी खर्च हो । एक बार अगर आप सभी खर्चों का रिकॉर्ड बना लेंगे तो आप अपने सभी खर्चो का सही आकलन लगा सकते ।
4. आप निवेश को प्रत्यक्ष लक्ष्यों में जरूर जोडें :- हर एक कार्य को पूरा करने से पहले उसके लक्ष्य की जानकारी होनी बहुत आवश्यक ये लक्ष्ये हो सकते है आपके बच्चो की पढाई , शादी , घर बनाना , व्यापर के खड़ा करने में इस लिए अपने निवेश को लक्ष्य के साथ जोड़ना चाहिए जिसके कारण आप उस पैसे को खर्च करने से पहले हजार बार सोचेगे।
5. क्रेडिट कार्ड से जितना हो दूर रहे :- कभी कभी कई व्यक्ति ज्यादा उत्साह में आकर बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवा लेते है क्रेडिट कार्ड के लाभ भी है लेकिन इससे हम बैंक के कर्जदार भी बन सकते है और फिर यही हमारे निवेश में बाधा उत्पन करता है क्योकि बैंक उसके द्वारा ली हुई राशि पर अत्यधिक ब्याज लगाता है जो बचत करने में बाधा उत्पन करता है।
6. जिन चीज़ों की जरूरत न हो , उन पर पैसे खर्च न करें :- हमें जिन चीजों जी जरूरत नहीं है उन पर खर्च नहीं करना चाहिए जैसे - Gym की मेम्बरशिप ले रखी है, परन्तु जाते नहीं है| या तो gym जाना शुरू करें या फिर मेम्बरशिप बंद कर दें| अगर आप ने अख़बार या मैगजीन की लगा रखी है तो लेकिन पढ़ते नहीं है, तो ऐसे सब्सक्रिप्शन को बंद करें| ऐसे और भी बहुत सारे खर्चे हो सकते है, जिन्हे आप बंद कर सकते हैं|
7. अपने पैसे को म्यूच्यूअल फण्ड या बीमे में निवेश करे :- म्यूच्यूअल फण्ड या बीमे में अगर आप कुछ राशि को भी निवेश करते है तो वह निवेश स्वचालित हो जाता है आपको पता भी नहीं चलेगा कब आपकी राशि निवेश हो गई।
8. किसे के बहकावे या किसी होड़ में न आये :- पैसो को मामले में बड़ी समझदरी से काम लेना चहिये
यह न तो आपकी आर्थिक सेहत के लिए अच्छा है और न ही आपकी मानसिक सेहत के लिए| किसी की होड़ में न आये | उतना ही खर्चा करें, जितना आप में सामर्थ्य हो| क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन लेकर केवल दिखावे के लिए खर्चा करना सरासर बेवकूफी है। जो आगे चक्कर हमारी आर्थिक स्तिथि को कमजोर करती है इसलिए किसे के बहकावे में नहीं आना चहिये ।
यह लेख आपको ऐसे तरीके प्रदान करता है कि कैसे आप अपने वित्तीय संसाधनों को प्रभावी ढंग से अधिकतम कर सकते हैं और अपने लक्ष्य के लिए उपयुक्त आदतों और दृष्टिकोण को विकसित करके अपने धन का प्रबंधन करने में मदद करते हैं।
यह लेख आपको कैसा लगा कमैंट् बॉक्स मे जरूर बताये ।






Comments
Post a Comment