गुटखा खाने के हानि व् लाभ जानकर आप आश्चर्यचकित रह जायेगे।

गुटखा खाने  के हानि व् लाभ जानकर आप आश्चर्यचकित  रह जायेगे।  


आजकल के लोग ,  युवा , किशोर अवस्था की पीढ़ी गुटखा  खाने के अदि हो चुके है।  हलाकि गुटखा चबाना हमारी   सेहत के लिये बहुत नुकसानदायक होता है। इसके अत्यधिक सेवन से हमारा शरीर कई गंभीर बीमारीयो से घिर सकता है परन्तु यह अफ़सोस की बात है यह  है  की 

गुटखा चबाने वाले लोगो की संख्या में दिन - प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। 



प्रतिदिन एक व्यक्ति 5 से 10 गुटखे प्रतिदिन खा जाता है। अगर वर्ष भर की करे तो 3,650 गुटखे के पैकेट खा जाता है और इसका खर्च की बात करे तो समान्य में एक गुटखा 

4-5 रुपये की कीमत  में   मिल जाता है। जिसका वर्ष  भर का खर्च करीबन 15000 से 16240 तक होता है। जबकि हम  इसकी जगह दूसरे पौष्टिक खाद प्रदार्थो का सेवन कर सकते  है।  जो हमारे शरीर के लिये  लाभदायक होंगे। और जो हम गुटखा खाकर जगह जगह थूकते है उससे समाज मे हमारे सममान  में कमी आती  है। 


इसीलिए हम आपको गुटखे के सेवन से नुकसान , गुटखा छोड़ने के  उपाय , गुटखा के सेवन से लाभ अदि के  बारे में 

आपको विस्तार पूर्वक बतायगे. 


1. गुटखे के सेवन से हानि - दोस्तों गुटखे के अधिक सेवन से हमारे शरीर में निम्न प्रकार के बदलाव आते  है जो हमारी सेहत के लिये अच्छा  नहीं है 


2.  डाढ़ - दातो के  लिये हानिकारक :- गुटखा हमारे दांतों को कमजोर कर देता  है जिसके  कारण दांतों की नसे कमजोर हो जाती है और दांत जल्दी ही टूट  जाते है . और दांत जल्दी ही काले  पड़ने लगते है चाहे आप जितनी बार सुबह उठकर ब्रश कर ले आपके दांतों का   कलर वैसा का वैसा ही रहेगा। 


3. गुटखा के  सेवन से मुह का कम खुलना :- खाना खाने  के पश्चात हमें सौंफ , लॉग , इलायची का सेवन करना     चाहिये।  जिससे हमारे  मूह में दुर्गंध नहीं आती है। और भोजन पाचने मे लाभकारी होता है 

परन्तु कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद ही गुटखा चबाने की आदत होती है कुछ लोगो को सुबह उठते  ही गुटखा चाहिए होता है। अगर उन्हे  न मिले तो वह पागल से हो जाते  है। धीरे-धीरे   वह इसके  अदि हो जाते है। 

और एक समय ऐसा आता  है की उनका मुंह सामन्य से कम खुलने लगता है और ऐसे लोग बर्गर , पिज़्ज़ा , गोलगप्पे खाने के लिये भी अपना मुंह नहीं खोल पाते  है वह इसमे असमर्थ हो जाते है मैंने कई स्थानों पर ऐसे व्यक्तियो को देखा है जिनका मुंह  एक इंच भी खोलने  में परेशानी होती है ऐसे भी व्यक्ति है जो गुटखा छोड़ चुके  है 

परन्तु उनमें  भी मुंह कम खोलने की समस्या बनी रहती है। 


4. मसूड़ों में सूजन होना :- कई व्यक्ति गुटखा  के अधिक सेवन करने लगते है. इसके  कारण मसूड़ों को बहुत नुकसान होता है गुटखे का सेवन करने वाले व्यक्ति के मसूड़ों में सूजन  आ  जाती है उसमे मवाद भरना शुरू हो जाता है आपके मुंह से बदबू आती है दुसरे व्यक्तियो को बदबू आने के  कारण वह आपसे बात करना पसंद नहीं करेंगे। और उस व्यक्ति को पानी पीने , ठंडे खाद प्रदार्थो का सेवन , तथा खाना खाने में दिक्कत होती है। 




5. व्यक्ति के सेक्स हार्मोन्स को नुकसान :- गुटखे  का  सेवन चाहे  वह महिला हो या पुरुष दोनों को गुटखे का सेवन करने पर उनके सेक्स हार्मोंस को प्रभावित् करता है।

कई पुरुष तो नपुंसकता का शिकार भी हो जाते है। और महिलाओ की प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।महिला गुटखे के अधिक सेवन से बाँझपन तक का भी शिकार हो जाती है।


6. प्रग्नेंट महिलाओ पर बुरा असर :- आज कल की युवा पीढ़ी चाहे वह लड़का हो चाहे लड़की सभी गुटखा खाने के अदि हो चुके है कुछ लड़कियां या औरते इतना गुटखा.  खाती  है की प्रग्नेंसी का दौरान भी वह गुटखा खाना नहीं छोड़ पाती है . जिनका उनके  गर्भ पल रहे बच्चे पर बुरा  प्रभाव पड़ता है।कई बार तो ऐसा भी होता है की उनको गर्भपात भी करवाना पड़ता है। 


7. नींद लेना हो जाता है हराम :- गुटखे मे उपस्थित कैमिकल होते  है जो आपके दिमाग में नींद  के रसायन पूरी तरह समांप्त हो जाते है। और एक समय ऐसा आता है की जब आप रात को सोते है तो नींद नहीं आती है और आप गुटखे के बिना रह भी नहीं पाते और आप एक आरमदायक नींद भी नहीं ले  सकते हैं। 


8. दिल की बीमारी :- अत्यधिक गुटखा खाने से आपको हाई  ब्लड प्र्रशर , हार्ट अटैक अदि कई बीमारिया होना की सम्भावना रहती है। और जो हाई  ब्लड प्रेशर के मरीज हो उनको भूल कर भी गुटखे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि इससे उनका ब्लड प्रेशर कम नहीं होगा और अधिक बढ़ जाएगा।



9. फेफड़ो के  लिये हानिकारक :- अधिक गुटखा खाने वाले व्यक्तियो के चबाने का अंत धीरे धीरे उनके फेफड़ो तक पहुचता है जिसके फलस्वरूप उनके फेफड़ो में कैंसर का ख़तरा अत्यधिक बढ़ जाता है। गुटखे से फेफड़ो में साइड इफेक्ट हो जाता है सांस लेने मे  तकलीफ होती है सीने में दर्द की समस्या पैदा होती है। 


10. D.N.A प्रभवित होता है :- गुटखे के सेवन से आपके मुंह पर तो प्रभाव पड़ता ही है नकेवल आपका D.N.A को भी प्रभवित करता है जोकि सेहत के लिए बहुत बुरा सबित होता है।


11. मुँह का कैंसर होना :- गुटखे का अत्यधिक सेवन करने से सबसे अधिक खतरा मुँह के कैंसर का होता है आपकी जीभ जबड़ो अदि में मॉउथ कैंसर की कोशिकाये अंदर ही अंदर कैंसर बनती है।


यह सब तो रही इससे होने वाले  हमारे शरीर में बुरा प्रभावो की बात अब हम आपको इस बुरी  लत को छोड़ने के  बारे में बताते है क्योकि इसकी लत एक बार आपको लग जाती  है तो इसको छोड़ना किसी युद्ध  से काम नहीं है। 


तो चलिए  आपको इसके छोड़ने के  बारे मे बताते  है 


1. गुटखे की बजाये किसी दूसरी चीज़ का चयन :- जब आदमी को गुटखे की सनक उठती है तो उसको उसी समय चाहिये होता है इसका सबूत है। की जब सरकार लाॅकडाउन  में गुटखा पर पाबन्दी लगा दी थी तो गुटखा ब्लैक में बिकना   शुरू हुआ तो लोगो ने १० से ५० प्रति पैकेट भी खरीदा था जिसकी बड़ी वजह उसकी लत थी।क्योकि इसमे निकोटिन बड़ी मात्रा में  मिलाया  जाता है।

गुटखे की जगह अदि बहुत से खदीय प्रदार्थ है जिसके सेवन से हम गुटखे की सनक को खत्म कर सकते है जैसे :- सॉफ , अजवाईन , अदि है। 

अजवाईन एक अच्छा विकल्प है आप ५० ग्राम अजवाईन लीजिये  उसको तवे पर थोड़ा भून लीजिये और आप उसको ऐसे खाए जैसे:- तम्बाकू , गुटखा खाते है इसके बाद उसी तरह पीके  या  थूकें जैसे आप गुटखा खाकर थूकते है फिर धीरे- धीरे आप इस गन्दी आदत को छोड़ देगे इसका फायदा आपको दो - तीन दिन में दिखने लगेगा आप यक़ीन नहीं कर पायगे। 




2. अपने आप  को व्यस्त रखे :- अगर आप गुटखा खाने की आदत  को चाहते है तो अपने  आपको  निम्न क्रियाओ में व्यस्त रखे जैसे , घर का काम , गेम खेलना , संगीत  सुनना ,टेलीविजन देखना , फैमिली के साथ वक्त बिताना अदि गतिविधि है क्योकि अगर व्यक्ति अपने आपको व्यस्त रखता है तो इसकी  तलब में कमी आएगी।


3. प्रण लें :- अगर आपको गुटखा छोड़ना है तो आपको अपने आप से प्रण लेना होगा की आप गुटखा नहीं खायगे चाहे कुछ भी हो जाएं क्योकि  गुटखे की लत आपकी जिंदगी से कही ज्यादा अहमियत रखती है।


4. गर्म पानी व नीम्बू का सेवन करे :- थोड़ा गुन - गुना  पानी और उसमे नीम्बू व शहद का प्रतिदिन सेवन करे इससे आपकी गुटखा खाने की तलब भी कम होगी और शरीर से नशे के विषाक्त तत्व भी बाहर निकलेगे।


गुटखा छोड़ने के फायदे :- गुटखा की इस बुरी लत को छोड़ने के कई फायदे है जैसे :- 

1. गुटखा तम्बाकू छोड़ने का असर आपकी सेहत पर जल्दी ही दिखने लगता है इससे रक्त में      

 कर्बन र्मोनोऑक्साइड के स्तर घटकर सामन्य हो जाएगा।

2. इसके छोड़ने के कारण कैंसर का खतरा ५० फीसदी तक काम हो जाता है।

3. आपके फेफडे १२ सप्ताह के अंदर आपके फेफडे ठीक प्रकार से कार्य करना प्रांरभ कर देंगे और शरीर को आक्सीजन भी उचित मात्रा में मिलेगी।


4. आप अपने अनमोल जीवन का भरपूर आनंद ले सकेगा। .

5. इसको छोड़ने के बाद आपका ब्लड प्रेशर भी          समानीय रहेगा।


हम आशा  करते है की आप इन बातो पर अमल करके जल्दी ही इस गुटखे खाने की लत से निजात पा  सकेगा।


आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये और इस लेख को अधिक से अधिक व्यक्तियो तक पहुंचाये। 









Comments