फलों के सेवन स्वाथ्य व् सुंदर शरीर बनाये

 फलों के सेवन स्वाथ्य व्   सुंदर शरीर बनाये :- 


हम अपना शरीर को  सुन्दर व् निरोग रखने के लिए एक से एक खाद्य प्रदार्थ का सेवन करते है और मार्किट में मौजूद उत्पादों का सेवन करते  है। और उनका सेवन से हम स्वस्थ्य न होकर कई गंभीर बीमारयों से घिर जाते है क्योकि इन प्रदार्थो में कई खतरनाक कैमिकल का प्रयोग होता है। बल्कि इससे  अलग हम फलो  का सेवन करे  तो हमारे शरीर के लिये बहुत ही लाभकारी रहते है तो आइये जानते है इनके बारे में। 

हर एक फल की अपना आप में अलग विशेषता होती है जैसा आम , अंगूर् , पपीता , सेब  , केला  , अनार , चकुंदर , केवी , अनन्नास , खजूर  अदि के अपनी अपनी विशेष्ता है फलों में रोगप्रतिरोधक श्रमता होती है ये  फल हमें कई जानलेवा बीमारयों से भी बचाते है तो चलिये  हम आपको जरूरी तथा हमारे शरीर के लिए आवशयक फलों के बारे में बताते बताते है ।





1.  आम के सेवन के लाभ :- आम को फलों का राजा कहा जाता है, तो इसके पीछे कोई कारण जरूर होगा। आम का फल स्वाद से भरपूर होने के साथ गुणों का भंडार है। आम  खाने में तो यह लाजवाब होता है शायद ही कोई होगा जिन लोगों को आम पसंद होता न हो।  आम में पाया जाने वाला फाइबर व विटामिन बी-6 , विटामिन ए, विटामिन सी आदि बहुत फायदेमंद है



आम के फायदे

1. आम में ऑक्सीकरणरोधी तत्व (एंटीऑक्सीडेंट) पाया जाता है जो हानिकारक तत्वों से शरीर की रक्षा करता है।

2. आम खाने से चेहरे पर असमय झुर्रियां नहीं होने पाती, चेहरे की चमक बरकरार रखने में मदद करता है।  

3. आम में विटामिन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके आलावा आम में पोटेशियम, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है।

4. आम खाने से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। 

5. हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए आम खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।  

6. आम खाने से वजन को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। 

7. आम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है, यह अपच और एसीडीटी जैसी बीमारी  को दूर करता है।

8. कच्चा आम शरीर में नया खून तेजी से बनाता  है।

9. गर्मवती महिलाएं को आम के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए हैं, यह जूस आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेगा।


2. अंगूर के सेवन के  फायदे :- स्वादिष्ट स्वाद के अलावा, अंगूर भी पोषण से भरे होते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम तक अंगूर खाने के स्वास्थ्य लाभ जबरदस्त हैं. इसके साथ ही कैंसर को रोकने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने तक यह फल काफी लाभकारी है. हेल्दी स्किन के लिए अंगूर के फायदे शानदार माने जाते हैं.


1. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है. टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है.


2. मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है. ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है. इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है.


3. माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है. कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.



4. हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है.


5. अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है.


6. खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है. यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है.


3.  पपीता के लाभ :- पोषण से भरपूर पपीता कई बीमारियों से दूर रखने में कारगर है। पाचन या भूख न लगने की समस्या से जूझ रहे लोगों को तो हर कोई पपीता खाने की सलाह देता है। पपीता पका हो या कच्चा, इसके अनेक फायदे हैं, लेकिन कई बार इसकी अधिकता नुकसानदेह भी सकती है। पपीता एक ऐसा फल है, जो पोषण से भरपूर तो है ही, इसमें बहुत से औषधीय गुण भी हैं। इन गुणों के कारण इसकी अपनी खास पहचान है। चाहे कच्चा पपीता हो या पका हुआ, दोनों ही स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। पपीते में कुछ मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। एक छोटे पपीते में लगभग 60 कैलोरी होती है। आइए जानते हैं पपीते के ऐसे अनेक फायदे।दिल को रखे दुरुस्त पपीता विटामिन सी , एंटीऑक्सिडेंट्स व फाइबर से भरपूर होता है। 


1. कोलेस्ट्रॉल कम करन में सहायक पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है. साथ ही ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है. अपने इन्हीं गुणों के चलते ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार है.



2. वजन घटाने में एक मध्यम आकार के पपीते में 120 कैलोरी होती है. ऐसे में अगर आप वजन घटाने की बात सोच रहे हैं तो अपनी डाइट में पपीते को जरूर शामिल करें. इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार होते हैं .



3. रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां दूर रहती हैं. पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मांग को पूरा करता है. ऐसे में अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी.


4. आंखों की रोशनी बढ़ाने में पपीते में विटामिन सी तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है. विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है.


5. . पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है. पपीते में कई पाचक एंजाइम्स होते हैं. साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहती है.


6. पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए. पपीते के सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है.


4.  सेब के लाभ :- An apple a day keeps the doctor away” यह लाइन सबने कहीं का कहीं सुनी या पढ़ी होगी| इसका मतलब है रोज एक सेव खाने से हम डॉक्टर से हमेशा दूरी बनाये रख सकते है| डॉक्टर के पास जाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेव खाने से हम इससे बच सकते है तो क्या बात है| एप्पल को एक चमत्कारी फल माना जाता है| इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में रखा जाता है| एप्पल में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते है| इसे खाने से शरीर को बहुत से रोंगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही यह शरीर को ताकत भी देता है|


अगर आप अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है| क्यूंकि सेव में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व| मतलब इसे खाने से एक तीर से दो निशाने लगेंगें, आप इसे खाकर अपनी भूख शांत करेंगे और मोटे भी नहीं होंगें और साथ ही बहुत से पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलेंगें| अगर आप पतले है, तब एप्पल खाना आपके लिए भी फायदेमंद है| आपको इसे खाने से ताकत मिलेगी और आप कमजोर महसूस नहीं करेंगें|


5. चुकंदर के फायदे:- 

1. चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिस कारण यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में हर रोज चुकंदर का सलाद खाना चाहिए या जूस पीना चाहिए।


2. चुकंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि इसके फाइबर्स पेट को साफ रखने में मददगार होते हैं। यह शर्करा का प्राकृतिक स्रोत है।


3. चुकंदर हाई बीपी वाले मरीजों के लिए खासतौर पर लाभदायक रहता है। चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर पीने से शरीर को नेचुचरल शुगर मिलती है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।



4. चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं।


5. फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और चुकंदर इसका नेचुरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार है।


अगर आपको कोई काम करते हुए बहुत जल्दी थकान हो जाती है, तो ऐसा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने और ब्लड की कमी के कारण होता है लेकिन अगर आप चुकंदर का जूस या सलाद खाएंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा।


केवल बाल ही नहीं चुकंदर हमारी त्वचा की रंगत को भी निखारता है। चुकंदर से सिर के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बाल मजबूत होते है और त्वचा पर लगाने से डेड सेल साफ होती हैं।


चुकंदर के फायदे

1. चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिस कारण यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में हर रोज चुकंदर का सलाद खाना चाहिए या जूस पीना चाहिए।

2. चुकंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि इसके फाइबर्स पेट को साफ रखने में मददगार होते हैं। यह शर्करा का प्राकृतिक स्रोत है।



3. चुकंदर हाई बीपी वाले मरीजों के लिए खासतौर पर लाभदायक रहता है। चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर पीने से शरीर को नेचुचरल शुगर मिलती है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।


4. चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं।


5. फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और चुकंदर इसका नेचुरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार है।


अगर आपको कोई काम करते हुए बहुत जल्दी थकान हो जाती है, तो ऐसा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने और ब्लड की कमी के कारण होता है लेकिन अगर आप चुकंदर का जूस या सलाद खाएंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा।


केवल बाल ही नहीं चुकंदर हमारी त्वचा की रंगत को भी निखारता है। चुकंदर से सिर के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बाल मजबूत होते है और त्वचा पर लगाने से डेड सेल साफ होती हैं।


कीवी के  लाभ :- कीवी बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन इससे होने वाले फायदे आपको हैरत में डाल देंगे. भूरे रंग के छिलके वाला कीवी भीतर से मुलायम, हरे रंग का होता है. इसके भीतर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं. कीवी फल खाने के फायदे जानने से पहले जानते हैं कि कीवी फल कैसा होता है। 


,


कीवी फल बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम व हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं, जिन्हें खाया जा सकता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह फल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। कम दाम में पोषण पाने का यह बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर बात करें कि कीवी फ्रूट कहां पाया जाता है, तो यह भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व साइबेरिया में पाया जाता है (1)। इसे चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है। 


















Comments